दुनियाभर में अपनी आवाज और स्टाइल के लिए मशहूर पॉप आइकन Rihanna एक बार फिर भारत पहुंच गई हैं। करीब दो साल बाद उनकी यहवापसी फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इससे पहले वह साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिलहुई थीं, जहां उनकी परफॉर्मेंस ने महफिल लूट ली थी। अब एक बार फिर उनका भारत आना चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर रिहाना को स्पॉट किया गया, जहां उनका ऑल-ब्लैक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। काले चश्मे औरस्टाइलिश अंदाज में नजर आईं रिहाना को देखते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी सिक्योरिटी के बीच भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया।
रिहाना का भारत से खास कनेक्शन अब और मजबूत होता जा रहा है। 2024 में जामनगर में हुए भव्य प्री-वेडिंग फंक्शन में उनकी परफॉर्मेंस आज भीलोगों के बीच चर्चा में रहती है। उस इवेंट में उन्होंने अपने हिट गानों से ऐसा समां बांधा था कि बॉलीवुड से लेकर बिजनेस जगत तक हर कोई उनकाफैन बन गया।
इस बार उनकी विजिट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना एक खास फैशन और ब्यूटी इवेंट में शामिल होने आई हैं, जहां वह अपने ब्रांड का लिमिटेड पॉप-अप लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना तय हैकि रिहाना की मौजूदगी ने एक बार फिर भारत में ग्लैमर और एक्साइटमेंट का लेवल हाई कर दिया है।
Check Out The Post:-